स्कॉर्पिओ के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत
आजमगढ़ : महराजगंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव के पास सोमवार की रात स्कॉर्पिओ के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया।
महराजगंज थाना क्षेत्र के गोसाईपुर गांव निवासी गौरव सिंह के पिता धर्मेन्द्र सिंह महराजगंज थाना में होमगार्ड है। गौरव सिंह सोमवार की रात पिता को खाना देने महराजगंज गया था। रात करीब नौ बजे वह घर लौट रहा था। मोलनापुर गांव के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही स्कॉर्पिओ ने धक्का मार दिया। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पिओ चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने घायल गौरव को एंबुलेस से बिलरियागंज सीएचसी पर पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक चार भाई में तीसरे स्थान पर था। घटना के बाद परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं।

No comments