चोरी की घटना का पर्दाफ़ाश : चोरी के लगभग 7.5 लाख रूपये के सामान व अवैध असलहे के साथ दो गिरफ्तार
आजमगढ़ : देवगांव थाना क्षेत्र में बीते शनिवार को एक पैथलॉजी सेंटर का ताला तोड़कर लाखों के सामानों की चोरी की गयी थी। इस मामले पैथलॉजी संचालक ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने लाखों के सामानों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गत शनिवार को देवगांव थाना क्षेत्र के बहादुरपुर सुबाष चन्द्र यादव पुत्र चन्द्रबली यादव ने स्थानीय थाने पर शिकायत किया कि अज्ञात चोरों द्वारा ग्राम तरफकाजी में स्थित उनके नेशनल पैथोलाजी की दुकान का चैनल का ताला तोड़कर दुकान के अन्दर घुसकर फर्स्ट फ्लोर पर जाकर वहां पर भी दो-तीन दरवाजा तोड़कर CBC सेल काउन्टर मशीन, बायो कमेस्टी मशीन, कैमरा मशीन, माइक्रोस्कोप, बैटरी, लैब केमिकल व काउन्टर को तोड़कर 10 हजार नगद रुपये लेकर चले गये है। पुलिस ने इस सम्बन्ध में पंजीकृत कर मामले की छानबीन में जुट गई थी।
आज बुधवार को उ0नि0 गौरव कुमार सिंह मय उ0नि0 मुरारी मिश्र को सूचना मिली कि 04 व्यक्ति 09 सितम्बर की रात्रि में तरफकाजी में पैथोलाजी की दुकान में हुई चोरी के सामान को लेकर देवगांव हाईवे मोड़ पर खड़े होकर सामान को कहीं बेचने जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे हैं। इस सूचना पर हाईवे मोड़ पर खड़े व्यक्ति पुलिस वालों को देखकर भागना चाहे कि पुलिस ने घेरकर मौके पर ही दो व्यक्तियों को पकड़ लिया तथा 02 व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गयें।
पकड़े गये अमरजीत पुत्र बुद्धी राम निवासी रकैचा थाना तरवां के पास से एक मानीटर, एक कीबोर्ड, एक माउस, एक सीपीयू व दो कम्प्यूटर केबल बरामद हुआ। तथा राहुल पुत्र बालचन्द्र राम निवासी रकैचा थाना तरवां के पास से एक अवैध तमंचा, एक कारतूस व एक सीबीसी मशीन, एक बारकोड स्कैनर बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि कि मौके से फरार सुनील पुत्र राजेन्द्र निवासी लेबरुआ थाना चन्दवक जनपद जौनपुर है, जिसकी एक गैंग है तथा गैंग के साथ मिलकर थाना बरदह, चन्दवक, केराकत, मेहनाजपुर, मेहनगर आदि थाना क्षेत्रों में कई जगह चोरियां की है। जिसके सामान को फरार अभियुक्त सुनील के किराये के मकान में रखा गया है। पकड़े गये अभियुक्तों की निशानदेही पर उक्त कमरे से 4 बैटरी, एक हेलमेट, दो रेफ्रिजरेटर, एक घरेलू गैस सिलेण्डर, एक फर्राटा पंखा, एक होम थिएटर, एक बुस्टर एम्प्लिफायर, एक UTL SOLAR, एक वायरलेस माइक्रोफोन सीरीज, एक स्टूडियों मास्टर, एक रॉड स्टील, 09 टायर, एक वाशिंग मशीन, एक मानीटर, एक की बोर्ड, एक माउस, एक इन्वर्टर, एक मोनो ब्लॉक क्राम्पटन ग्रीब्ज कम्पनी, दो स्टील का छोटा ड्रम व एक कुकर बरादम हुआ। चोरी किये गये सामान की कीमत लगभग 7.5 लाख रूपये बतायी गयी है।

No comments