Breaking Reports

सेना के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “पाकिस्तान ने पहली बार माना हमला हुआ”



आजमगढ़ : जिले के दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भारतीय सेना के सम्मान में आयोजित तिरंगा यात्रा में सहभागिता की। भाजपा की तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिन्दूर के सफल होने और सैनिकों के सम्मान में निकाली गई थी। कुंवर सिंह उद्यान से शुरू हुई यह यात्रा गांधी तिराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा, दीनदयाल तिराहा, अग्रसेन तिराहा होते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क में समाप्त हुई।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सेना ने आतंक के समूल नष्ट के लिए जो कार्रवाई की है। आज हम भारतीय सेना के सम्मान के लिए तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। पार्टी की तरफ से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय और सभी तहसीलों गांव में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। हमारी सेवा ने 140 करोड़ जनता की इच्छा को पूरा करने का काम किया है। जिस तरह से आतंक और आतंकवादवादियों पर कार्रवाई की है। हमें विश्वास है कि हम लोगों के विश्वास को और आगे बढ़ाया है।



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि हमारी लड़ाई पाकिस्तान और वहां की जनता से नहीं है हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ है। आप लोगों ने देखा होगा कि किस तरह से पाकिस्तान ने पहली बार स्वीकार किया कि हमारे ऊपर हमला किया गया है। इससे साफ जाहिर होता है कि पाकिस्तान आतंकवादियों के साथ है। जिले में आयोजित सेना के सम्मान कार्यक्रम तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के लोग भी शामिल होकर सेना का हौसला बढ़ाने का काम किया है।

भारत की सेना ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया। लेकिन जिस प्रकार से आतंकवादियों के जनाजे में पाकिस्तान की सेना के लोगों ने फातिहा पढ़ा वह दिख रहा है कि उनकी मंशा क्या है। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद आतंकवाद और आतंकवादियों के ठिकाने पर हमले का संकल्प लिया गया था। जिसको भारत की सेना ने पूरा किया।

भाजपा की तिरंगा यात्रा में जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, भाजपा कार्य समिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू,भाजपा के वरिष्ठ नेता रमाकांत मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह और जिला उपाध्यक्ष हरवंश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments