Breaking Reports

जिलाधिकारी ने बदले सात उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र, चर्तित एसडीएम सुनील कुमार धनवंता का हुआ ट्रांसफर



आजमगढ़ : जनपद में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार द्वितीय ने सात उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इसके अंतर्गत एसडीएम सदर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुनील कुमार धनवंता को एसडीएम निजामाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं निजामाबाद के एसडीएम नरेंद्र कुमार गंगवार को सदर तहसील के एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

भूपाल सिंह उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर को उप जिला मजिस्ट्रेट लालगंज की जिम्मेदारी मिली है। उप जिलाधिकारी लालगंज अभय राज पांडे को उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर बनाया गया है। उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर न्यायिक दिव्या सिकरवार को उप जिलाधिकारी निजामाबाद न्यायिक बनाया गया है। प्रियंका सिंह को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय बनाया गया है और नूपुर सिंह को उप जिलाधिकारी न्यायिक लालगंज बनाया गया है।

No comments