30 लाख से अधिक गरीबों को प्रदेश सरकार ने भरण-पोषण भत्ता और नि:शुल्क खाद्यान्न दिया
लखनऊ : सीएम योगी ने कहा कि देश की लड़ाई को मजबूत करने के लिए हर नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लड़ रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने भी इन प्रयासों के आधार पर इस लड़ाई को मजबूती देेने का काम किया है। प्रदेश सरकार ने 6.50 लाख से अधिक कामगारों व श्रमिकों को वापस लाने में सफलता हासिल की है। 29 मार्च तक 6 लाख से अधिक कामगारों को वापस लाकर उनके उपचार की व्यवस्था की। उनके लिए खाद्यान्न की व्यवस्था के साथ ही ₹1000 का भरण-पोषण भत्ता देकर होम क्वारन्टीन हेतु उनके घर भेजा गया है। उत्तर प्रदेश में 2 करोड़ 34 लाख किसानों के खाते में ₹2-2 हजार की पहली किस्त अप्रैल में और दूसरी किस्त इसी माह भेजी जा रही है।
3 करोड़ 26 लाख महिलाओं के जनधन खाते में ₹1630 करोड़ अप्रैल में और ₹1630 करोड़ की धनराशि मई माह में भेज दी गई है।
निराश्रित, दैनिक श्रमिकों जैसे 30 लाख से अधिक गरीबों को प्रदेश सरकार द्वारा ₹1000 का भरण-पोषण भत्ता और नि:शुल्क खाद्यान्न दिया गया है। मनरेगा मजदूरों को बढ़े हुए पारिश्रमिक से भुगतान किया गया है। 88 लाख से अधिक पेंशनधारकों को दो महीनों की धनराशि अग्रिम उपलब्ध करा दी गई है।
No comments