डीएम ने पोखरे के सुन्दरीकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया
आजमगढ़ : सोमवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा ग्राम पंचायत पल्हनी, विकास खण्ड पल्हनी में मनरेगा योजनान्तर्गत कराये जा रहे पोखरे के सुन्दरीकरण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान त्रिलोकी गौंड़ के घर के सामने पोखरी की खुदाई के कार्य का अवलोकन किया गया। 2.37 लाख रू0 की लागत से इस पोखरे की खुदाई का कार्य किया जा रहा है और पोखरी खुदाई का कार्य 09 जून 2020 से प्रारम्भ है, पोखरी खुदाई में 30 पुरूष, 22 महिला, कुल 52 श्रमिक कार्य कर रहे हैं, जिसमें 15 प्रवासी श्रमिक हैं।
कार्यरत प्रवासी मजदूरों में शनि राम तथा रामलाल से बातचीत की गयी, जिसमें उन्होने बताया कि इन्दौर में वे कारपेन्टर का कार्य करते थे, लॉकडाउन होने के कारण खाने-पीने की समस्या होने पर वे अपने ग्राम आ गये। इस ग्राम पंचायत में कुल 58 प्रवासी श्रमिक आये हैं, जिसमें 41 कुशल श्रमिक तथा 17 अकुशल श्रमिक हैं। 17 अकुशल श्रमिकों को जाबकार्ड जारी कर मनरेगा के अन्तर्गत रोजगार दिया जा रहा है। बीडीओ पल्हनी को निर्देश दिये गये कि इस पोखरी के इन्लेट-आउटलेट का कार्य व्यवस्थित ढ़ंग से करायें, ताकि बरसात के समय बांध की मिट्टी पुनः पोखरे में न जाये। बंधे पर वृक्षारोपण का कार्य कराने के निर्देश दिये गये।
No comments