Breaking Reports

फल बेचने के विवाद में युवक को मारी गोली



आजमगढ़ : निजामाबाद थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह आम बेचने के लिए चौकी लगाने के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। 
निजामाबाद थाना क्षेत्र के 18 वर्षीय आबिद पुत्र मुन्नू निवासी खुदादादपुर, 30 वर्षीय अनस पुत्र तुफैल गांव के बाहर फरिहां सरायमीर मार्ग पर चौकी रखकर आम बेचते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम को ही चौकी रखने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। सोमवार को सुबह 6.30 बजे भी दोनों इसी मामले को लेकर फिर से विवाद हुआ। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद दोनों घर चले गए। दोनों के घर आपस में सटे हुए हैं। अनस घर से तमंचा लेकर निकला और आबिद को उसके घर के दरवाजे पर ही सीने में गोली मार दी। इसके बाद मौके से फरार हो गया। परिजन आबिद को लेकर अस्पताल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता मस्कट में रहते हैं। आबिद तीन भाई और दो बहन हैं। तनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। सूचना के बाद निजामाबाद थाने की फोर्स साथ सीओ सदर अकमल खां भी मौके पर पहुंच गए। आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी की कोशिश शुरू कर दी गई है। 

No comments