Breaking Reports

भाजपा शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम आज अयोध्‍या में, करेंगे रामलला के दर्शन


अयोध्या : काशी में विश्वनाथ कॉरिडोर के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री आज बुधवार को अयोध्या जायेंगे। सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बुधवार दोपहर, करीब 2 बजे हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन करेंगे और राम जन्मभूमि पर पूजा-अर्चना भी करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक हिमांचल प्रदेश, अरुणांचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, हरियाणा और गोवा के मुख्यमंत्री, बिहार के दो उपमुख्यमंत्री और अरुणांचल प्रदेश के एक उपमुख्यमंत्री जायेंगे अयोध्या। वहीं दो राज्यों के मुख्यमंत्री नहीं जा पाएंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। मिली जानकारी के मुताबिक सिक्किम, मेघालय, मिजोरम, कर्नाटक और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री भी अयोध्या का दौरा कर सकते हैं।

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री फिलहाल वाराणसी में हैं, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को काशी विश्वनाथ धाम का उद्घाटन किया। मंगलवार को सभी मुख्यमंत्री वाराणसी में आयोजित मुख्यमंत्री सम्मेलन में शामिल हुये। चुनाव कार्यक्रम होने की वजह से सीएम योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी और यूपी के दोनों डिप्टी सीएम अयोध्या नहीं जायेंगे।

मुख्यमंत्रियों का दल सुबह 11 बजे सबसे पहले हवाई मार्ग से अयोध्या एयरपोर्ट पहुचेंगे और वहां से अयोध्या के पंचशील होटल के लिए सभी मुख्यमंत्री रवाना होंगे। वहीं पंचशील होटल में विश्राम करने के बाद हनुमानगढ़ी पहुंचेंगे। वहां पर सभी मुख्यमंत्री हनुमान गढ़ी में दर्शन पूजन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्रियों का दल सरयू तट पर करने के बाद राम की पैड़ी देखने जाएगा। राम की पैड़ी के बाद सभी मुख्यमंत्री राम जन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन रामलला के मंदिर का दर्शन करेंगे। वहीं दोपहर की आरती में भी सभी मुख्यमंत्रियों का दल शामिल होगा।

No comments