बालक मोबाइल में खेल रहा था गेम, पिता के खाते से 39 लाख रुपये गायब
आगरा : जिले में साइबर क्राइम बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक बालक अपने पिता के मोबाइल में गेम खेल रहा था और पिता के खाते से 39 लाख रुपये गायब हो गए। पिता को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी शिकायत साइबर रेंज में की। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
आगरा के खंदोली क्षेत्र के रहने वाले सेवानिवृत फौजी ने एक महीने पहले साइबर रेंज में एक प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें कहा था कि उनके खाते से फ्रॉड करके 39 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। उन्होंने इसे लेकर बैंक से भी संपर्क किया, जहां से पता चला कि पहले रकम पेटीएम से कोड़ा पेमेंट में गई, उसके बाद सिंगापुर के बैंक खाते में रकम ट्रांसफर की गई है। रकम सिंगापुर के जिस बैंक खाते में ट्रांसफर की गई है, वह खाता क्रॉफ्टन कंपनी का है। यह वही कंपनी है जो कि बैटल ग्राउंड्स मोबाइल इंडिया के नाम से ऑनलाइन गेम खिलाती है, जो कि भारत में भी काफी प्रचलित हुआ था। इस संबंध में कंपनी के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

No comments