Breaking Reports

शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, योगी सरकार ने 33 जिलों के BSA का किया तबादला



लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर अधिकारियों का फेरबदल हुआ। प्रदेश सरकार ने 33 बेसिक शिक्षा अधिकारियों का तबादला किया हैं। बुधवार देर शाम विशेष सचिव आर वी सिंह की ओर से आदेश जारी कर अधिकारियों को तत्काल नियुक्त जिलों में कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।

रिद्धी पांडेय को कानपुर देहात, कीर्ति को बागपत, विपिन कुमार को औरैया, प्रिंसी मौर्या को बांदा और दीपिका गुप्ता को मैनपुरी, सचिन कुमार को जालौन, कमलेंद्र कुमार कुशवाहा को कुशीनगर, सुरजीत कुमार सिंह को कानपुर नगर, नीलम यादव को झांसी, शुभम शुक्ला को मुजफ्फरनगर, शैलेश कुमार को इटावा का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

इसके अलावा अमिता सिंह को श्रावस्ती, वीके शर्मा को बुलंदशहर, ऐश्वर्य लक्ष्मी को गौतमबुद्ध नगर, आनंद प्रकाश शर्मा को बदायूं और हरिश्चंद्र नाथ को देवरिया के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है। आशीष कुमार सिंह को महाराजगंज, संदीप कुमार को हाथरस, प्रवीण कुमार तिवारी को आगरा, अतुल कुमार तिवारी को संतकबीरनगर, लव प्रकाश यादव को चित्रकुट और अजय कुमार मिश्रा को महोबा का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।

वहीं दीपिका चतुर्वेदी का संभल से सुल्तानपुर, संतोष कुमार राय का देवरिया से अयोध्या, संतोष देव पांडेय का अयोध्या से बाराबंकी, दीवान सिंह का सुल्तापुर से मथुरा और चंद्रशेखर का अमरोहा से संभल तबादला किया गया है।

इसके अलावा गाजियाबाद में विनोद मिश्रा, कन्नौज में कौस्तुभ कुमार सिंह, बलिया में मनिराम सिंह, पीलीभीत में अमित कुमार सिंह, अमरोहा में गीता वर्मा, बस्ती में इंद्रजीत प्रजापति को नए बेसिक शिक्षा अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

No comments