Breaking Reports

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 



आजमगढ़ : पवई थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव में गुरुवार की रात एक व्यक्ति ने फंदे से लटककर जान दे दी। सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पवई थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर निवासी अक्षय कुमार अग्रहरि घर पर बर्तन की दुकान कर परिवार की जीविका चलाते थे। मृतक के पिता लालचंद ने बताया कि हम लोग अपने पुस्तैनी मकान में रहते हैं, जबकि बहू और बेटे घर के सामने नए मकान में रहते हैं। दिन में ही पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। रात में दुकान बंद करने के बाद दोनों में फिर विवाद हो गया। उसके बाद सभी सोने चले गए तो कुछ देर बाद घर के बाहर टीनशेड में साड़ी के सहारे बांस से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पत्नी घर पर ही थी। मृतक एक बेटे का पिता था।

No comments