चोरी की योजना बना रहे दो चोर गिरफ्तार, एक जौनपुर जिले का निवासी
आजमगढ़ : रानी की सराय थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान चोरी की योजना बनाने वाले दो चोरों को अवैध चाकू व अन्य उपकरण के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार एक चोर के विरूद्ध पूर्व में 06 मुकदमें दर्ज हैं।
रानी की सराय थाने के उ0नि0 जयप्रकाश ओझा अपनी पुलिस टीम के साथ खालिसपुर से कोईलारी बुजुर्ग की तरफ जा रहे थे। ऐसी दौरान सूचना मिली की ग्राम कोईलारी बुजुर्ग के पहले स्थित भट्ठे में कुछ बदमाश इकट्ठा हो रहे है जो कही अपराध को कारित करेंगे। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम मौके पर पहुँच गयी। वहाँ मौजूद व्यक्ति चोरी की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ लिया। एक ने अपना नाम हारिश पुत्र इम्तियाज अहमद निवासी ग्राम कोटिला थाना रानी की सराय बताया जिसके पास से एक चाकू रामपुरी व एक टार्च लाल बरामद हुआ। तथा दूसरे ने अपना नाम सादिक उर्फ शिब्बू पुत्र वकील खाँ निवासी ग्राम बसीरपुर थाना सरायख्वाजा जिला जौनपुर बताया। हारिश के खिलाफ स्थानीय थाने पर आधा दर्जन मुकदमा दर्ज़ है।

No comments