पुल के पास खेत में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका
आजमगढ़ : नगर कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर गांव के सिवान में मंगलवार की सुबह 28 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच में जुटी।
नगर कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर गांव के लोग मंगलवार की सुबह सिवान में गए भंवरनाथ-बैठौली बाइपास मार्ग से सौ मीटर की दूर पर नदी के किनारे खेत मे युवक का शव पड़ा था। शव मिलने की जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणो की सूचना पर एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल, सीओ सिटी सिद्धार्थ तोमर, फारेंसिक टीम ने जांच की। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने बताया कि शहर कोतवाली के बैठोली पुल से 400 मीटर दूर खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव के पास से कीटनाशक की पुड़िया, पानी की बोतल मिला है। फॉरेंसिक टीम ने सैंपल ले लिया है। शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

No comments