पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या
आजमगढ़ : कंधरापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पत्नी से विवाद के बाद पति ने बिजली का तार पकड़कर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कंधरापुर थाना क्षेत्र के गयासपुर गांव निवासी सरोज पासवान (40) पुत्र रामबुझ पासवान की शुक्रवार रात किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी के साथ हुई कहासुनी के बाद सरोज आवेश में आकर करंट प्रवाहित हो रहे बिजली के तार पकड़ लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृत सरोज पासवान के चार पुत्र और एक पुत्री हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

No comments