Breaking Reports

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना का निधन

 



 लखनऊ : समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान साधना गुप्ता के निधन हुआ है। उनके फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी, जिसके बाद उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया था।

बताया जा रहा है कि पिछले 15 दिनों से साधना गुप्ता को ब्लड प्रेशर, शुगर सहित कई अन्य बीमारियों की वजह से मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। वो कई दिनों से वेंटिलेटर पर थी। जिसके बाद आज उनका निधन हो गया है। मुलायम सिंह यादव भी वहीं मौजूद हैं।

बता दें कि साधना गुप्ता मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी हैं। साधना के एक बेटे प्रतीक यादव हैं। प्रतीक की शादी अपर्णा यादव से हुई है। अपर्णा यादव बीजेपी नेत्री हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही अपर्णा यादव ने सपा को छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था। अपर्णा यादव लखनऊ की कैंट सीट से साल 2017 में सपा से विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं। वहीं, प्रतीक यादव रियल स्टेट बिजनेसमैन हैं। प्रतीक यादव राजनीति में सक्रिय नहीं हैं।

No comments