धान की रोपाई कर रहे 12 मजदूर आकाशीय बिजली गिरने से झुलसे
आजमगढ़ : दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव गांव में शनिवार को खेत में धान की रोपाई करने गए 12 मजदूर आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गए। सभी को मार्टीनगंज स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया है।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव के रहने वाले 12 मजदूर बगल के गांव आमगांव में जितेंद्र कश्यप के खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। उसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। इससे बचने के लिए सभी मजदूर खेत के निकट स्थित एक पेड़ के नीचे चले गए। इसी दौरान तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी और नीचे खड़े सभी मजदूर चपेट में आकर झुलस गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन सभी को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज ले जाया गया।डाक्टरों ने अधिकांश की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई है।

No comments