धोखाधड़ी कर बैंक खाते से निकाले 12.5 लाख रूपये, साइबर क्राइम ने खाते में कराया वापस
आजमगढ़ : जिले साइबर क्राइम का बड़ा मामला सामने आया है, जहां क्रिप्टो ट्रेडिंग व शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 12.5 लाख रुपये बैंक खाते से निकाल लिया गया। हालांकि पीड़ित की शिकायत के बाद साइबर पुलिस ने पूरे रूपये खाते में वापस कराये।
अनुज वर्मा नाम के एक युवक ने साइबर क्राइम थाना में सूचना दिया की वह पेशे से इंजीनियर हैं। किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके क्रिप्टो ट्रेडिंग व शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लालच देकर उनके साथ 12 लाख 50 हजार रूपये की धोखाधड़ी कर लिया है।
शिकायतकर्ता के सूचना पर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ, पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के निर्देशानुसार तकनीकी संसाधनो का प्रयोग करते हुए साइबर क्राइम थाना टीम द्वारा बैंक/मर्चेंट गेटवे के नोडल से संपर्क कर वॉलेट/बैंक खातो में रूपये फ्रीज कराकर शिकायतकर्ता के बैंक खाते में पूरा 12 लाख 50 हजार रूपये रुपये वापस कराया गया। शिकायतकर्ता द्वारा साइबर क्राइम थाना आज़मगढ़ द्वारा किये गए कार्य की सराहना की गई एवं आभार जताया।

No comments