Breaking Reports

योगी सरकार ने किया 21 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले



लखनऊ : शनिवार को योगी सरकार ने एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल कर दिया है। सरकार ने यूपी के 12 जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ 21 आईपीएस (IPS officers) अफसरों का तबादला किया है। इनमें गोरखपुर, अमेठी, अयोध्या, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मथुरा, गोंडा, गाजीपुर, बिजनौर, मिर्जापुर और कासगंज के पुलिस कप्तान भी बदले गए हैं।

अयोध्या के एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को प्रयागराज, एसपी कासगंज रोहन पी बोत्रे को एसपी गाजीपुर, प्रशांत वर्मा को कन्नौज से एसएसपी अयोध्या, राजेश कुमार श्रीवास्तव को एसपी कन्नौज, एसएसपी सहारनपुर आकाश तोमर को एसपी गोंडा, गोरखपुर के एसएसपी विपिन टाडा को एसएसपी सहारनपुर, मथुरा के एसपी गौरव ग्रोवर को एसएसपी गोरखपुर, एसएसपी मुजफ्फरनगर अभिषेक यादव को एसएसपी मथुरा, एसपी अमरोहा विनीत जायसवाल को एसएसपी मुजफ्फरनगर, एसपी अमेठी दिनेश सिंह को एसपी बिजनौर, इलामारन जी को एसपी अमेठी, एसपी गोंडा संतोष कुमार मिश्र को एसपी मिर्जापुर, बीबी जीटीएस मुर्थी को एसपी कासगंज, आदित्य लांग्हे को एसपी अमरोहा बनाया गया है।

वहीं एसएसपी प्रयागराज अजय कुमार को सीबीसीआईडी लखनऊ, एसपी गाजीपुर राम बदन सिंह को नोएडा कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त, मिर्जापुर के एसपी अजय कुमार सिंह को वाराणसी में पीएसी के सेक्टर डीआईजी, एसपी बिजनौर धर्मवीर को मेरठ में छठी वाहिनी का सेनानायक, कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में उपायुक्त संजीव त्यागी को अयोध्या में पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना, डॉ भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद में तैनात एसपी विजय ढुल को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में उपायुक्त, सीबीसीआईडी लखनऊ राहुल राज को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की जिम्मेदारी दी गई है।

No comments