06 आरोपी शराब माफिया के रूप में किये गये चिन्हित
आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र के माहुल कस्बे में मिलावटी शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस की कार्यवाही अभी भी जारी है। पुलिस ने 6 आरोपितों को शराब माफिया के रूप में चिन्हित किया है। इन सभी पर पहले ही गैंगेस्टर की कार्यवाही की जा चुकी है।
एसपी आजमगढ़ अनुराग आर्य ने थाना प्रभारी अहरौला व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर, एसपी ग्रामीण की संस्तुति के आधार पर कस्बा माहुल में शराब के सेवन से हुई मौत से सम्बन्धित 06 अभियुक्तों को शराब माफिया के रूप में चिन्हित किया गया है। 06 अभियुक्तों के विरूद्ध पूर्व में गैंग्स्टर एक्ट की कार्यवाही की जा चुकी है। सभी पर देशी शराब की आड़ में मिलावटी शराब बेच कर अवैध धन कमाने का आरोप है।
पुलिस ने रंगेश यादव निवासी परतहिया थाना खुटहन जनपद जौनपुर, नदीम, फहीम, कलीम, नईम व सलीम पुत्रगण सईद निवासी रूपाईपुर थाना अहरौला को शराब माफिया के रूप में चिन्हित किया है। फहीम व नईम के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की गयी है।

No comments