Breaking Reports

आजमगढ़ समेत यूपी के इन 5 जिलों में जल्द शुरू होगी वायुसेवा, सरकार और AAI के बीच हुआ अनुबंध



लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पांच और एयरपोर्ट के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India) और प्रदेश सरकार के बीच एग्रीमेंट साइन किया गया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में नागरिक उड्डयन विभाग, उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष एके पाठक के बीच अनुबंध पत्र का आदान-प्रदान हुआ। एमओयू के बाद अब इन हवाई अड्डों के लाइसेंसिंग की प्रक्रिया होगी और जल्द ही सभी 5 एयरपोर्टों से वायुसेवा शुरू हो जाएगी।

सीएम ने ट्वीट किया कि लखनऊ में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और प्रदेश सरकार के मध्य आज जनपद अलीगढ़, आजमगढ़, श्रावस्ती, चित्रकूट व सोनभद्र में विकसित किए जा रहे एयरपोर्ट्स के संचालन एवं प्रबंधन हेतु MoU हस्ताक्षरित हुआ है। 'विकास के रन-वे' पर गतिमान यह 'नए भारत' का 'नया उत्तर प्रदेश' है। प्रदेश वासियों को बधाई!

No comments