Breaking Reports

एसपी आजमगढ़ की बड़ी कार्रवाई, एक चौकी पर तैनात 12 सिपाहियों को किया लाइन हाजिर



आजमगढ़ : एसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुये निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा पुलिस चौकी पर तैनात 12 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। इस कार्रवाई के पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

एसपी अनुराग आर्य ने बालिका/महिला अपराध से जुड़े मामलों में लापरवाही बरतने पर निजामाबाद थाने के फरिहां पुलिस चौकी पर तैनात 12 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। इनके स्थान पर पुलिस लाइन में मौजूद 15 सिपाहियों को तैनात किया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच करवा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी के इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

No comments