Breaking Reports

घर में घूस कर महिला के साथ छेड़खानी करने वाला युवक गिरफ्तार



आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र के दरियापुर बसही गांव निवासी मन्दाकिनी गिरी पत्नी अनिल गिरी ने बीते सोमवार को स्थानीय थाने पर शिकायत दर्ज करायी कि दिंनांक 16.07.2020 को मेरे पड़ोस के विकास गिरी पुत्र रामआसरे गिरी रात्रि 1 बजे के घर में मेरे साथ छेड़खानी किया गया। जिसके संबंध में पुलिस ने विकास गिरि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 आज मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक बरदह के नेतृत्व में उ0नि0 बसन्तलाल व उनकी टीम ने मुखबिर  की सूचना पर उक्त विकास गिरि को उसके घर से सुबह लगभग 8:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। 
 गिरफ्तार विकास से पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुये बताया कि बीते 16 जुलाई को 1 बजे रात में मन्दाकिनी गिरी के घर मे घुसकर छेडखानी किया है।

No comments